कैरियर vs प्रेम

यदि आप कैरियरऔर प्रेम को लेकर परेशान है तो जरूर पढ़ें।

कैरियर vs प्रेम 

अक्सर लोग इन दोनों में ही ज्यादा परेशान रहते है , लेकिन देखा जाए तो दोनों में एक समानता है कि दोनों ही हमारे स्तम्भ है औऱ दोनों ही चीजे हमे चाहिये ।
आखिर क्यों ऐसा होता है ,की अधिकांश को दोनों में से एक ही मिलता है या तो किसी - किसी को दोनों ही मिल जाता है ?
                         इसके पीछे के कारणों को अगर गौर करे तो लगभग एक से ही है। प्रेम और कैरियर के साथ हम सब जीवन बिताना चाहते है । पर बहुतों को यह मिल नही पाता है और कुछ लोग इन दोनों तक पहुंचने के पीछे एक ही कारण काम करता है , वह यह होता है कि प्रेम के प्रति आकर्षण बढ़ता है ओ चाहे रंग - रूप से हो या व्यवहार से हो या फिर कैरियर की मोटी कमाई (आमदनी) से या सम्मान से अच्छी लाइफ स्टाइल से कुछ इसी तरह के तत्वों (गुणो) के आधार पर हम सभी लोग प्रेम और कैरियर को चुनने में लगते है ,चलिए अब एक - एक करके इसके पीछे काम करने वाले तत्वों को समझते है :- 

प्रेम :-  जब किसी से हमे प्रेम का आकर्षण होता है तो हम उसके बारे मे सब कुछ पता लगाने की कोशिश करते है और पता भी कर लेते है , जैसे :- नाम , कँहा रहती (रहता ) ,क्या पसंद है ,क्या नही पसंद है ,उसके परिवार के बारे में दोस्तों के बारे में यदि । 

जितनी भी बाते हमे उसके करीब ले जाने के लिए जरूरी लगती है ,उसके बारे में पता लगते है ।

फिर तगड़ी योजना भी बनाते है ,अपने प्रेम को पाने का और तबतक प्रयास करते है जब तक कि सफल नही हो जाते है , एक योजना असफल होता है तो दूसरा बनाते है , समय का इंतजार करते है , उसको पाने तथा अपने प्रेम को बताने का भरपूर कोशिश करते है ।
चाहे जितनी भी रुकावट रास्ते मे आता है उन सभी का समाधान करते है ,पर हार नही मानते है और एक मिशन की तरह पूरा करते है और फिर सफल भी हो जाते है ।
इस दौरान कई बार बहुत सी ऐसी भी बाते होते है जो हमे अपने प्रेम से दूर भी करने में लगे रहते है , पर धैर्य के साथ एक अटूट विश्वास के साथ उसे पाने के लिए प्रयास करते है , ओ भी दुनिया की परवाह किए बगैर की कौन क्या कह रहा है। उस समय हम यह नही देखते की मेरा सगा दोस्त या मेरे माता - पिता ,रिस्तेदार ,मोहल्ले के लोग क्या कह रहे है , बस एक ही जुनून सवार रहता है कि मुझे अपने प्रेम को पाना है ।
                        तब हम करो या मरो वाली स्थिति में होते है और इस तरह का समर्पण देखकर पूरी दुनिया, जो मना कर रही होती है , ओ भी हमारे प्रेम को स्वीकार करती है और फिर हमरा प्रेम सफल हो जाता है ।

प्रेम के सम्बंध में हमने  देखा कि इसके पीछे निम्नलिखित चीजे काम कर रही थी :- 

1 .समर्पण दिया, 2.समय दिया ,3. त्याग किया , 4. योजना बनाई, 5. दुनिया को नज़र अंदाज़ किया , 6. धैर्य रखा ,7. लगातार प्रयास किया ,8. अटूट विश्वास रखा ,9. अटल रहे 
10. हार नही माना ।
     
       इतना कुछ किया प्रेम को पाने के लिए 
अब मैं एक सवाल आपसे करता हूँ  - 
*क्या कैरियर के प्रति ऐसा होता है ?

इसका जवाब ही तय करेगा कि हम अपने मन चाहे कैरियर को पाएंगे या नही । जैसाकि की मैंने पहले ही कहा प्रेम और कैरियर के पीछे एक जैसे तत्व ही कार्य करते है । और दोनों ही हमे चाहिए ।
अगर आप यंहा तक पढ़ चुके है तो मुझे पूर्णतः बिश्वास है ,की आप अपने प्रेम और कैरियर को सफलतापूर्वक पा लेंगे ।
            
यदि फिर भी किसी प्रकार की कैरियर को पाने में आशंका है कि पा सकते है या नही तो स्वयं विचार कीजियेगा की वाकई में जब प्रेम करते है  तो क्या किसी का स्टेटस देखते है , पैसा देखते है की कितना है ,हमारे पास है या नही बस अटूट प्रेम करते है और हमारा मेहनत रंग लाता है ।
ठीक उसी प्रकार कैरियर के चुनाव में इन बिन्दुओ को लागू करे वही योजना , समर्पण , अटूट विश्वास , धैर्य , लगातार प्रयास तो पूरी दुनिया को स्वीकार करना होगा और हम मन चाहे कैरियर को पाने में सफल हो जाएंगे ।
Beauty full rose
Rose
       
(*यदि कोई सवाल या सुझाव है तो कमेन्ट करे कैसा लगा बताये  , और अच्छा लगा है तो अपने दोस्तों को शेयर भी करे ।)
      धन्यवाद आपका दिन शुभ हो ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Career vs Love

फेनी तूफान क्या है ? Fani toofan kya hai ?